Shikha Arora

Add To collaction

लेखनी कहानी -10-Jun-2022 - नान स्टाप 2022- शिक्षा

शिक्षा का मतलब नहीं किताबी पढ़ाई,
करनी पड़ती इसके लिए जीवन में लड़ाई।
जीवन में अनुभव हमें शिक्षा अनेक देता,
किताबों की शिक्षा को भी यह भेद देता।
अनुभव-किताबों का ज्ञान जिसे मिल जाता,
दुनिया में इंसान का जीवन संवर जाता।
नये किसी इंसान से मिलने पर ज्ञान,
जानवरों से दोस्ती कर वफादारी का ज्ञान।
ज्ञान अर्जित हम कहीं से भी कर सकते,
शिक्षित होने का पर दंभ नहीं भर सकते।
शिक्षा मिटा जाती अहंकार को भी,
जीवन में आने वाले अंधकार को भी।
शिक्षा का कोई मोल नहीं होता जग में,
शिक्षा से बाधाएं भी दूर होती यहां पग में।
शिक्षा से कोयला भी सोना बन जाए,
विकास हो संसार का, अनोखा बन जाए।
आत्मविश्वास भी जगा जाए मन में शिक्षा,
शिक्षा अपनाकर न मांगनी पड़ती भिक्षा।
जागरूकता बढ़ती, परिपक्वता बढ़ती जाती,
रूढ़िवादिता हटती, अज्ञानता घटती जाती।
आए सदाचार, सही गलत की पहचान भी,
व्यक्तित्व निखरता, हो संसार का विकास भी।।

#नान स्टाप प्रतियोगिता २०२२
शिखा अरोरा (दिल्ली)

   27
5 Comments

बहुत ही सुंदर और संदेश देती हुई रचना

Reply

बहुत खूब

Reply

Seema Priyadarshini sahay

12-Jun-2022 05:50 PM

बेहतरीन👌

Reply